Type Here to Get Search Results !

Bihar students credit card yojana,बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना 2024: सरकार देगी उच्च शिक्षा हेतु 4 लाख।

 Bihar students credit card yojana, बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना 2024: सरकार देगी उच्च शिक्षा हेतु 4 लाख। ऐसे करें आवेदन 

बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना 2024


Bihar students credit card yojana 2024:

राज्य सरकार के सुशासन के कार्यक्रम 2015–20 के अंतर्गत विकसित बिहार के सात निश्चय के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं, को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना लागू करने का निश्चय किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सके। इस योजना के अंतर्गत बैंकों से जोड़कर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रत्येक इच्छुक विद्यार्थी को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। यह योजना दिनांक 02,अक्टूबर 2016 से कार्यान्वित हैं।

लक्ष्य:

इस योजना में आवश्यकता के अनुसार लचीला लक्ष्य होगी। जितने पात्र विद्यार्थी इस योजना के लाभ हेतु इच्छुक होएंगे उतना ही विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

शिक्षा ऋण एवं प्रतिपूर्ति:

1.इस योजना के अंतर्गत बैंकों से जोड़कर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रत्येक इच्छुक विद्यार्थी को बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

2.बैंक उच्च शिक्षा के लिए विशिष्ट आवश्यकता के अनुरूप बैगर किसी अधिसिमा के ऋण स्वीकृत कर सकता है, परंतु इस योजना के तहत चार लाख रुपए की सीमा तक शिक्षा ऋण पर अहर्तधारी विद्यार्थी के लिए डिफॉल्ट की दशा में राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि संबंधित बैंकों को सुलभ कराई जाएगी।

योजना के लिए पात्रता:

इस योजना के तहत बिहार के निवासी,वैसे विद्यार्थी जिन्होंने बिहार राज्य से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उच्च शिक्षा हेतु ऋण के लिए इच्छुक हो, को अनुसूचित बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

1.इसके लिए अनिवार्य है कि विद्यार्थी द्वारा बिहार एवं अन्य राज्य या केंद्र सरकार के संबंधित नियामक एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा हेतु नामांकन लिया गया हो या नामांकन के लिए चयनित हो।

2.यह ऋण उच्च शिक्षा के सामान्य पाठक्रमों एवं विभिन्न व्यवसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रमों यथा – बीए/बीएसी/इंजीनियरिंग/एमबीबीएस आदि के लिए दी जाएगी।

3.हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों के लिए फिस के अतिरिक्त अन्य रहने के खर्च के लिए अनुलग्नक –’1’ के अनुसार वर्गीकृत शहरों के लिए निर्धारित किए गए अनुलग्नक –’2’ में अंकित है।

4.इस योजना के अंतर्गत लाभांभित होने के लिए ऋण हेतु आवेदन करने की तिथि को आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

5.लाभार्थियों के द्वारा पढ़ाई को बीच में छोड़ने पर, जो भी कारण हो, छोड़ने के समय से उनके ऋण की शेष राशि संस्थान को या विद्यार्थी को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।



आवेदन की प्रक्रिया:

बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित आवेदन करने हेतु online portal एवं mobile app विकसित किए जा रहे हैं। आवेदन online प्राप्त किया जाएगा। कोई भी आवेदक जो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो तथा इस योजना के पात्रता रखता हो और इच्छुक हो, वह online portal तथा mobile app के माध्यम से अपना आवेदन online कर सकते हैं।

1.सर्वप्रथम आवेदक द्वारा portal या mobile app में सभी सूचनाएं भरी जायेगी।

2.submit पर क्लिक करने पर mobile या ईमेल पर एक one time password भेजा जाएगा।

3.इस one time password को portal में डालने पर आवेदक को एक फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आवश्यक सूचना दर्ज कर submit करने पर एक webpage खुलेगा जिसमे तीन विकल्पों में से स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना का चयन करें और अपना पूरी जानकारी दर्ज करें।

4.online आवेदन करने के बाद आवेदक को इसकी पावती पंजीयन संख्या उनके मोबाइल या ईमेल या मैसेज द्वारा प्राप्त हो  जायेगी।

आवश्यक कागजात:

स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना हेतु इच्छुक युवाओं को जिला निबंधन केंद्र पर आवेदन जमा करते समय अपने स्वोहस्तक्षरित आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित कागजातों के छायाप्रति की स्वोभिप्रमणित प्रति संलग्न करनी होगी–

1.आधार कार्ड (आवेदक एवं सह आवेदक दोनो का)

2. पैन कार्ड (आवेदक एवं सह आवेदक दोनो को)

3.10वीं और 12वीं का अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र।

4.पाठक्रम में प्रवेश का प्रमाणपत्र ।

5.पाठक्राम शुल्क की विवरणी अनुसूची।

6.छात्र/माता पिता/अविभावक/ग्रांटर का दो पासपोर्ट फोटोग्राफ।

7.माता पिता/अविभावक के पिछले छः माह के बैंक खातों की विवरणी और आधार कार्ड।

8. आवासीय प्रमाणपत्र 



आवेदन स्वीकृति की प्रक्रिया:

बैंक के संबंधित सभी शाखाओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के portal का user name और पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित शाखा द्वारा अधिकतम 15 दिनों के अंदर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। आवेदनों के स्वीकृति अथवा अस्वीकृति की सूचना बैंकों द्वारा आवेदकों को sms द्वारा दिया जाएगा। स्वीकृति की स्थिति में आवेदक को ऋण स्वीकृति की सूचना देते हुए documentation हेतु बैंक शाखा पर आने की तिथि भी सूचित किया जाएगा।

ऋण स्वीकृति की  तिथि से अधिकतम 15 दिन के अंदर documentation ka कार्य बैंकों द्वारा पूर्ण कर लिया जाएगा। 

निर्धारित तिथि को केंद्र पर आवेदक को आने  के पश्चात उसे जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पर अवस्थित निर्धारित काउंटर से 

ऋण स्वीकृति की सूचना संबंधी पत्र एवं स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड निर्गत किया जाएगा।

ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट  क्लिक करें 

ऑनलाइन अप्लाई यहां क्लिक करें 


निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में आप लोगों को सरकारी योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी गई हैं। अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसी तरह का सरकारी योजना और नौकरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो मेरा WhatsApp channel ज्वाइन  और follow करें ।


Post a Comment

0 Comments