railway recruitment 2024, रेलवे मे जूनियर इंजीनियर के निकली बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि 29 अगस्त।
![]() |
| Railway vacancy 2024 |
Railway Recruitment:
भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें रिक्त पदों की संख्या 7934 हैं इसके लिए आवेदन फॉर्म 29 अगस्त तक भरे जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती में महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सभी अभ्यार्थियों को बता दूं कि रेलवे जूनियर इंजीनियर पद लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई 2024 से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2024 रखी गई है।
यह भर्ती भारतीय रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा एंप्लॉयमेंट नोटिस 03/2024 के अंतर्गत जारी की गई है इस भर्ती में विभिन्न पद शामिल है इसमें कुल रिक्त पदों की संख्या 7934 हैं। अभ्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा इसमें चयनित सभी उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल – 6 के तहत 35,400 रुपए प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। रेलवे जूनियर इंजीनियर पद के अधिक जानकारी के लिए सभी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं, भारतीय रेलवे जेई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 30 जुलाई 2024 से होगा और यह आवेदन 29 अगस्त 2024 तक भरे जाएंगे।
railway vacancy 2024: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
भारतीय रेलवे जूनियर भर्ती में सभी उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग–अलग रखा गया है सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किया गया है सभी उम्मीदवारों को एक इंपोर्टेंट बात बता दूं कि इसमें सीबीटी(CBT) प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होने पर अभ्यर्थी को ₹400 का रिफंड कर दिया जाएगा, वही अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, एक्स सर्विसमैन, ईबीसी, और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है।
इसमें भी जो उम्मीदवार प्रथम चरण की परीक्षा में शामिल होते हैं उन्हें पूरा आवेदन शुल्क 250 रुपए रिफंड कर दिया जाएगा।
railway vacancy: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित किया गया है और अधिकतम आयु 36 वर्ष तक रखी गई है। इसमें सभी उम्मीदवारों आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर निर्धारित किया जाएगा। इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को सरकार के नियम अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा में छुट देने का प्रावधान है।
rrb recruitment: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
सभी अभ्यार्थियों को बता दूं कि इस भर्ती के लिए संबंधित क्षेत्र में BE, B.TEC या Diploma होना आवश्यक है। इच्छुक सभी अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
railway recruitment control board: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित प्रथम चरण और द्वितीय चरण परीक्षा (सीबीटी फर्स्ट और सीबीटी सेकंड) देना होगा, फिर दोनो चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल जांच के आधार पर चयन किया जाएगा।
railway vacancy: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक नोटिफिकेशन ठीक पढ़ लें।
सबसे पहले रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फॉर्म में नाम, एड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी सही-सही भर लेना है। इसके बाद जरूरी दस्तावेज जैसे योग्यता प्रमाण पत्र , पासपोर्ट साइज फोटो, कास्ट सर्टिफिकेट और सिग्नेचर अपलोड करें और इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। अब आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने और आवेदन शुल्क का भुगतान कर लेने के बाद इसे फाइनल "सबमिट"पर क्लिक करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें यह भविष्य और आगे के प्रोसेस में काम आएगा।
Railway Junior Engineer Vacancy Important Link and Date
आवेदन फॉर्म की शुरुआत: 30 जुलाई 2024 से
आवेदन करने की आखरी तारीख: 29 अगस्त 2024 तक
डाउनलोड ऑफिशियल नोटिफिकेशन: यहां क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाई: यहां क्लिक करें
WhatsApp Group: join now
Facebook: join now and Follow
.png)
Leave a massage