Type Here to Get Search Results !

Indian bank vacancy 2024, इंडियन बैंक में निकली बंपर भर्ती। 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 Indian bank vacancy 2024, इंडियन बैंक में निकली बंपर भर्ती। 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी 


Indian bank vacancy
Indian bank vacancy 




Indian bank vacancy

इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है इस भर्ती के तहत अप्रेंटिस के 1500 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा। इसके लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन बैंक अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2024 कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित किया गया है।



इंडियन बैंक के द्वारा अप्रेंटिस के 1500 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन बैंक में भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती में राज्यों के अनुसार पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। इंडियन बैंक में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 रखी गई है।




Bank vacancy: इंडियन बैंक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क


इंडियन बैंक भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखी गई हैं। इंडियन बैंक में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।



Bank vacancy 2024: इंडियन बैंक भर्ती आयु सीमा


इंडियन बैंक भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखा गया है और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थियों आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर निर्धारित की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।



Indian bank vacancy 2024: इंडियन बैंक भर्ती शैक्षणिक योग्यता


इंडियन बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से किसी भी विषय में स्नातक पास होना चाहिए।



Bank job: इंडियन बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया


इंडियन बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के परफॉर्मेंस प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में ऑनलाइन एक्जाम (CBT) 100 अंको का होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को 60 (1घंटा) मिनट का समय मिलेगा। इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा में परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और साथ ही एक चौथाई भाग नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मेट्रो या बड़े शहरों में 15000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्र तथा छोटे शहर में 12000 रुपए का स्टाइपेंड देने का प्रावधान है।



Indian bank recruitment: इंडियन बैंक भर्ती आवेदन प्रक्रिया


इंडियन बैंक में (अप्रेंटिस) भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड से आवेदन करना होगा। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप को इंडियन बैंक के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना चाहिए।


  • सबसे पहले इंडियन बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • इसके बाद अपना दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा सिग्नेचर अपलोड करें ।
  • अब अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल "सबमिट" कर देना है और इस आवेदन फॉर्म का भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।


इंडियन बैंक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक


आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 जुलाई 2024

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2024

डाउनलोड नोटिफिकेशन: यहां क्लिक करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां क्लिक करें

WhatsApp channel   join now 


निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आप लोगों को रिक्तियों से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे अच्छी तरह से पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह के सरकारी नौकरी और सरकारी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मेरे whatsapp channale ज्वाइन करें।


इन्हें भी पढ़ें 





Post a Comment

0 Comments