mgnrega job card, 2024 में mgnrega job card कैसे बनवाए। Mgnrega job 100 दिन काम की गारंटी।
![]() |
| mgnrega job card |
mgnrega job card: यदि आप के पास मनरेगा जॉब कार्ड नहीं है तो आपको मनरेगा में काम नहीं मिलेगा। आप मनरेगा के तहत अपने ग्राम पंचायत में काम करना चाहते हैं तो आपके पास मनरेगा जॉब कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य की मनरेगा जॉब कार्ड बना हुआ है और उसमे आपका नाम समिलित हैं तो आप भी मनरेगा काम कर सकते हैं। सरकार द्वारा यह योजना गरीबों को साल में 100 दिन काम देने प्रवधान है। मनरेगा जॉब कार्ड ग्राम पंचायत के मुखिया या ग्राम पंचायत समिति के द्वारा भी बनाया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है आप चाहे तो अपने से भी आनलाइन जॉब कार्ड अप्लाई कर सकते हैं।
यदि आपका मनरेगा जॉब कार्ड नहीं है और जॉब कार्ड बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो मैं आपको इसकी पूरी जानकारी दूंगा कि मनरेगा जॉब कार्ड कैसे अप्लाई किया जाता है और इसकी उम्र, पात्रता क्या है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के अनुसार साल में 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मुहाया करती हैं। इस काम के लिए प्रतिदिन की निश्चित मजदूरी तय है,जो मजदूरों के खाते में पैसे जमा हो जाते है, लेकिन बहुत लोग इसकी लाभ नहीं उठा रहे हैं क्योंकि उन्हें नरेगा जॉब कार्ड नहीं बना है। नरेगा जॉब कार्ड बनाना बहुत ही आसान है यह ऑफलाइन और ऑनलाइन भी बनाया जा सकता है। ऑफलाइन फॉर्म भर कर अपने ग्राम पंचायत के मुखिया या ग्राम पंचायत समिति के पास जमा कर सकते है या ग्राम पंचायत कार्यालय में खुद जा कर जमा कर सकते हैं ।
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए निर्धारित पात्रता:
•आवेदक का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए
•आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए
मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज: आवेदक का जॉब कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावज होना चाहिए:–
1.आवेदक का आधार कार्ड
2.आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटो
3. राशन कार्ड नंबर (यदि, है तो)
4.वोटर आईडी कार्ड
5.मोबाइल नंबर
यदि मनरेगा जॉब कार्ड ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर nrega.nic.in जाएं या आपको umang की ऑफिशियल वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ या umang aap पर जाएं –
•यदि आप रजिस्टर्ड नहीं है तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
• लॉगिन करने के बाद ऊपर के सर्चबॉक्स में mgnrega पर क्लिक करें या recenty used services वालें option पर जाएं और mgnrega पर क्लिक करें
•mgnrega पर क्लिक करते ही तीन option दिखाई – देंगे–
1. apply for job card
2. download job card
3. Track job card status
तीनों में से सबसे पहला वाला option apply for job card पर क्लिक करें
उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगी, उसमे आपको ’general details ’ से संबंधित पूरी जानकारी भरनी है,
जैसे–
पूरा पता
माता या पिता का नाम
राज्य नाम
ब्लॉक
पंचायत
डिस्ट्रिक्ट
जाती का चयन
परिवार के मुखिया का नाम
राशन कार्ड नंबर
इसके बाद आप ’next’ पर क्लिक करें
ऐसा करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जायेगा,जिसमे आपको ’applicant details’ से संबंधित पूरी जानकारी दर्ज करना होगा जैसे–
नाम
पता
लिंग
उम्र
एब्लिटी/डिसएबिलिटी
आधार नंबर
मोबाइल नंबर
इसके बाद एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड कर दें और फिर ’apply for job card ’ पर क्लिक कर दें।
इतना करते आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा, और आपके सामने रजिस्ट्रेशन नंबर या रसीद या रिफ्रेंस नंबर आ जायेगा जिसे आप उस नंबर को लिख लें। जॉब कार्ड बनने के बाद नरेगा जॉब नंबर आपको दे दिया जाएगा।
यदि आप अपना जॉब कार्ड स्टेटस चेक करना चाहते हैं की जॉब कार्ड बना है या नहीं तो आप ’track job card status ’ पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं।
मनरेगा जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यदि आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड करना चाहते तो ’download job card’ पर क्लिक करें उसके बाद एक पेज खुल जायेगा ’downlod using’ पर जाएं अब रिफ्रेंस नंबर या job card number पर क्लिक करें और अपना नंबर दर्ज करें और ’डाउनलोड’ बटन पर क्लिक कर दें। आपका मनरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड हो जायेगा।
जॉब कार्ड कैसे बनाएं इसकी जानकारी स्टेप बाई स्टेप आसान तरीकों से बताई गई कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपना नरेगा जॉब कार्ड अप्लाई आसानी से कर पायेंगे।
आगे पढ़े

Leave a massage