Type Here to Get Search Results !

Field Worker Vacancy, स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में फील्ड वर्कर भर्ती,

Field Worker Vacancy, स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में फील्ड वर्कर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन । नोटिफिकेशन जारी।

Field worker vacancy
Field worker vacancy

Field Worker Vacancy: 

झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आप सभी अपना शैक्षणिक दस्तावेज तैयार रखें इस विभाग में फील्ड वर्कर (क्षेत्रीय कार्यकर्ता) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है । इस भर्ती के अंतर्गत फील्ड वर्कर (क्षेत्रीय कार्यकर्ता) के 510 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा । फील्ड वर्कर के लिए 10वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए सभी  उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं । आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 1 अगस्त 2024 हैं और  अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है।




Field worker vacancy: फील्ड वर्कर भर्ती की पदों की संख्या 

झारखंड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 510 रिक्त पदों को भरा जाना है , इस भर्ती में कैटेगरी के अनुसार रिक्त पदों की संख्या दी गई हैं , सामान्य वर्ग के लिए कुल 230 पद, अनुसूचित जाति के लिए कुल 44 पद, अनुसूचित जनजाति जाति के लिए कुल 133 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 45 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 7 पद और अन्य वर्गों के लिए कुल 51 रिक्त पद रखे गए हैं। फील्ड वर्कर (क्षेत्रीय कार्यकर्ता) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2024 से कर सकते हैं । जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वो अपना आवेदन 31 अगस्त 2024 से पहले कर लें क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 रखी गई है।




Field worker vacancy 2024: फील्ड वर्कर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

झारखंड स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के फील्ड वर्कर भर्ती में जेनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST ) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए रखा गया है, दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड , नेटबैंकिंग या यूपीआइ के माध्यम से करना होगा।


फील्ड वर्कर भर्ती 2024: फील्ड वर्कर भर्ती के लिए आयु सीमा 

स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित किया गया है जबकि फील्ड वर्कर भर्ती में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित किया गया है, इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी । इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के आधिकारिक सूचना के नियम के  अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवार इसकी आधिकारिक विज्ञापन जरूर पढ़ें।


Jharkhand field worker vacancy: फील्ड वर्कर भर्ती आवेदक का शैक्षणिक योग्यता 

झारखंड स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में फील्ड वर्कर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का न्यूनतम  शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण किया हो।


Field worker vacancy: फील्ड वर्कर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 

झारखंड स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग भर्ती में सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल जांच के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के रहेंगे जिसमे सभी प्रश्न तीन अंकों का रहेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखा गया है , गलत जवाब देने पर सही उतर के अंक काटी जायेगी। इसमें तीन पेपर होंगे जो तीन पालियों में परीक्षा ली जाएगी। इस भर्ती के लिए सभी परीक्षा पत्र की अवधि दो–दो घंटे की होगी। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल के अनुसार 18,000 रुपए से 56,900 रुपए प्रति महीना वेतन का भुगतान किया जाएगा।


Field worker vacancy 2024: आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में फील्ड वर्कर भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड से आवेदन करना होगा जो उम्मीदवार इस भर्ती लिए आवेदन करना चाहते हैं वो सबसे पहले इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह से अवश्य पढ़ें ।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  1. फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करें और अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर लें।

  1. पंजीकरण की प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त होगा, इसे सुरक्षित रख लेना है।
  2. अब इस पासवर्ड की सहायता से ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है ।
  3. अब फील्ड वर्कर भर्ती के ’अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा जिसमे आपको नाम, एड्रेस, ईमेल आईडी, फोन नंबर, आदि ठीक से दर्ज करें और अपना डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  5. एप्लीकेशन फॉर्म ठीक से भर जाने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करना करना है। आपका एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई हो चुका है, भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें ।
अब सभी उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,नेटबैंकिंग या यूपीआइ के माध्यम से कर सकते हैं।


डाउनलोड नोटिफिकेशन PDF क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट क्लिक करें
ऑनलाइन अप्लाई क्लिक करें






निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आप लोगों को रिक्तियों से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे अच्छी तरह से पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पास शेयर करें।
इसी तरह के सरकारी नौकरी और सरकारी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मेरे WhatsApp group ज्वाइन करें। 


इन्हें भी पढ़ें 




Post a Comment

0 Comments