Indian Army Bharti, Indian Army recruitment 2024, इंडियन आर्मी में हवलदार और सूबेदार की भर्ती, notification जारी, जाने पूरी डिटेल्स। Online form apply,
![]() |
| Indian army bharti 2024 |
Indian Army recruitment 2024
इंडियन आर्मी में आवेदन करने के लिए पुरुष स्पोर्ट पर्सन और अविवाहित महिला जिन्होंने राजकीय स्तर, इंटरनेशनल, जूनियर या सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया गेम्स, यूथ गेम्स में शामिल हुआ हो, वो इंडियन आर्मी भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन आर्मी भर्ती में जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते हैं उन्हें सीधे सूबेदार और हवलदार के पद पर तैनात कर दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होना चाहिए। सभी अभ्यार्थियों की आयु की गणना आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2006 तक होना चाहिए। इसके पहले जन्मे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते इसलिए आवेदन करने से पहले अपना उम्र ठीक से जांच लें।
Indian army bharti: सिलेक्शन प्रोसेस
इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में उम्मीदवारों को शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास स्पोर्ट्स मे शामिल होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इंडियन आर्मी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्पोर्ट ट्रायल, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
Indian army bharti: फिजिकल टेस्ट परीक्षा
इंडियन आर्मी भर्ती में हवलदार और नायब सूबेदार के पदों के लिए अप्लाई करने वाले पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 170 सेमी होनी चाहिए, और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की ऊंचाई में विभाग के सूत्रों के अनुसार छूट दी जाएगी, जिसके लिए आवेदक को विभाग की आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना चाहिए।
इंडियन आर्मी भर्ती में हवलदार और नायब सूबेदार पदों के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार के लिए ऊंचाई 162 सेमी होना चाहिए।
इस भर्ती में उम्मीदवार के वजन की बात करें तो यह उनकी ऊंचाई और उम्र के अनुसार निर्धारित किया जाएगा।
इंडियन आर्मी हवलदार और नायब सूबेदार की शारीरिक परीक्षण के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 5 मिनट, 45 सेकंड में पूरा करना होगा और फुट-डिच टेस्ट में उम्मीदवारों को केवल अर्हता अंक प्राप्त करना होगा।
इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को जिगजैग संतुलन परीक्षण भी पास करना होगा।
इन सभी मे से किसी भी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
इंडियन आर्मी भर्ती में हवलदार और नायब सूबेदार के लिए महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 10 फुट लम्बी कूद और 3 फुट ऊंची कूद के लिए अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है।
Indian army bharti 2024: हवलदार और नायब सूबेदार भर्ती अंतिम तिथि
इंडियन आर्मी भर्ती 1 जून 2024 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हवलदार और नायब सूबेदार पदों की विज्ञापन जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडियन आर्मी में हवलदार और नायब सूबेदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रारंभ करने तिथि 1 जून 2024 से है और अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 तक निर्धारित किया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो इस अंतिम समय सीमा के पहले अपना आवेदन कर लें।
इंडियन आर्मी भर्ती हवलदार और नायब सूबेदार के लिए परीक्षा तिथि तथा परीक्षा परिणाम तिथि सीघ्र ही घोषित की जाएगी, जिसे सभी उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
Indian army bharti: हवलदार और नायब सूबेदार भर्ती 2024 , दस्तावेज
- 10वीं उत्तीर्ण मार्कशीट
- 12वीं उत्तीर्ण मार्कशीट
- स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- सिग्नेचर
- मोबाइल नंबर
इंडियन आर्मी भर्ती हवलदार और नायब सूबेदार पदों के आवेदन प्रक्रिया:–
भारतीय सेना भर्ती के लिए सबसे पहले आपको अपना आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट से ही भेजना होगा। किसी भी उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट करने का एकमात्र तरीका उनकी, उच्च खेल उपलब्धियाँ हैं। उम्मीदवार अपनी चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ट्रायल के लिए जहाँ भी जाएँ, अपने सभी शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज़ साथ ले कर जाएँ।
इंडियन आर्मी भर्ती 2024 हवलदार और नायब सूबेदार के लिए आवेदन प्रक्रिया के बाद चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पार करने के बाद उम्मीदवार का मुख्य चयन खेल विषयों में रिक्त पदों पर निर्भर करेगा। यदि किसी उम्मीदवार को मेडिकल परीक्षा में डॉक्टर की जांच के समय अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिए जाते हैं, तो उन्हें अधिकतम 21 दिनों का समय दिया जाएगा जिसके भीतर आपको फिर से मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
Indian army bharti: भारतीय सेना हवलदार और नायब सूबेदार भर्ती 2024, आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और उसमें पूछी गई सभी जानकारियां अच्छी तरह से दर्ज करें।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाना हैं और अपने बाएं अंगूठे का निशान लगाना है तथा हस्ताक्षर करना होगा।
- इंडियन आर्मी भर्ती हवलदार और नायब सूबेदार के लिए उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और खेल-संबंधी प्रमाण पत्र स्व-हस्ताक्षरित दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको अपना भरा हुआ आवेदन फॉर्म 30 सितंबर 2024 से पहले इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड निर्धारित पते पर भेज देना होगा।
सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि डाक द्वारा आवेदन फॉर्म भेजने के बाद उसका जमा रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।


Leave a massage