Type Here to Get Search Results !

Instagram se earning kaise kare, 100% Instagram से पैसे कमाने का तरीका।

banner Instagram se earning kaise kare, 100% Instagram से पैसे कमाने का तरीका। Instagram से पैसे कमाने का 5 सबसे बेहतरीन तरीका। 

Instagram se earning kaise kare
Instagram se earning kaise kare 

Instagram se earning kaise kare: आजकल डिजिटल प्लेटफार्म से पैसे कमाना बहुत आसान हो गया है,फेसबुक,यूट्यूब,इंटाग्राम इत्यादि। शायद यह पता होगा की आपलोग इंस्टाग्राम से भी पैसा कमा सकते हैं। Instagram एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां से लोग फॉलोअर्स, रील्स, एफिलिएट मार्केटिंग,वीडियो कंटेंट,फ्रीलांसिंग, इत्यादि से लाखो रुपए कमा रहे है। यह सच है की इंस्टाग्राम से पैसे कमा सकते हैं। आप भी इंस्टाग्राम पर लोगों की स्टोरी, रिल्स,फोटो,वीडियो, इत्यादि देखते होंगे, और उनके रील्स,वीडियो, स्टोरी, फोटो को लाइक,फॉलो करते होंगे। उन लोगों के लिए यह आर्टिकल काफी महत्वपूर्ण होगी,
जो लोग घंटों इंस्टाग्राम पर अपना समय बिताते हैं और उन लोगो के लिए यह जानकारी काफी मददगार साबित होगी। वैसे तो इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का सैंकड़ों तरीके हैं, लेकिन मैं जो बताने वाला हूं, 5 तरीके वो सबसे बेहतरीन है। तो चलिए पैसे कमाने वाले उन तरीकों को जानते हैं।
 
1.इंस्टाग्राम स्पॉन्सर्स पोस्ट्स:

इंस्टाग्राम से लाखों रुपया कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका स्पॉन्सर्स पोस्ट्स है, जब आप सोशल मीडिया चलाते होंगे जैसा की यूट्यूब,फेसबुक,इंस्टाग्राम इत्यादि तो आपने कई अलग अलग कंपनियों का विज्ञापन देखें होंगे। आजकल दुनियाभर के बड़े बड़े ब्रांड अपना प्रचार के लिए कई प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म चुनते हैं, और अपना विज्ञापन के लिए लाखों, करोड़ों रुपए खर्च करते हैं।


आपके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अगर 1 लाख हो जाते है तो ब्रांड  कम्पनी खुद आपसे संपर्क करेगी, और वह अपने प्रोडक्ट को स्पॉन्सर्स पोस्ट्स के लिए ऑफर करेगी। स्पॉन्सर्स पोस्ट्स मे आपको केवल अपनी इंस्टाग्राम पर कंपनी का प्रोडक्ट का प्रचार करना परता है।


आप इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर्स पोस्ट्स के लिए कंपनी से हजारों,लाखों रुपए चार्ज कर सकते हैं, अगर आपका इंस्टाग्राम फॉलोअर्स मिलियन में है तो कंपनी से केवल एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए लाखों रुपए की मांग कर सकते हैं, और वह कंपनी लाखों रुपए देने के लिए तैयार भी होगी क्योंकि उसको अपने प्रोडक्ट को प्रचार करना है।
वैसे आपका इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 10,000 हैं, तो भी स्पॉन्सर्स पोस्ट्स से पैसे कमा सकते।

2.इंस्टाग्राम reels बनाकर:

अगर आप इंस्टाग्राम पर छोटा स्नैपी रील बनाकर डालते हैं, तो आपके फॉलोअर्स और लाइक्स बढ़ते हैं, आपके लिए खुशखबरी की बात ये है की अब इंस्टाग्राम reels पर भी पैसा देने का एलान कर दिया है पहले इंस्टाग्राम से reels वीडियो पर पैसे नहीं मिलते थे।बहुत से लोगों के अकाउंट में इंस्टाग्राम reels से डॉलर में पैसे आए हैं।

इंस्टाग्राम रील क्रिएटर को अब अच्छी reels बनाने के लिए उन्हें पैसे मिलेंगे, जिन लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छा खासा फॉलोअर्स है और वो लगातार इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हैं तो उन्हें इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का अवसर मिलेगा। Instagram ने हाल ही में एक बोनस फिचर लॉन्च किया है, जिसमे हर अच्छे इंस्टाग्राम रील क्रिएटर को 1000$ बोनस दिया जाएगा। इंस्टाग्राम reels पर ब्रांड कम्पनी का Ad चलती हैं जिसके जीरिए भी आपकी कमाई हो सकती हैं।

3. Instagram अकाउंट प्रमोट करके:

अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अच्छा खासा फॉलोअर्स है तो आप छोटे इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रमोट कर सकते हैं, कुछ लोग इंस्टाग्राम के बड़े फॉलोअर्स वाले से अपना फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पैसे देते हैं ताकि वह उसका इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रमोट करें।अब इसके लिए आप उससे कुछ पैसों का चार्ज कर सकते हैं। आजकल हर कोई चाहता है की कम समय में जल्दी सफलता मिलें और इनकम जल्दी होने लगे।
ऐसे लोग इंस्टाग्राम पर बहुत सारे है जो कम समय में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं तथा पैसा भी कमाना चाहते हैं तो यह एक बेस्ट तरीका है इंस्टाग्राम अकाउंट प्रमोट करके पैसा कमाना।
आशा करता हूं कि इंस्टाग्राम अकाउंट प्रमोट करके पैसा कमाना समझ मे आ गया होगा। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं, इसके लिए आप अच्छे अच्छे reel, video, फोटो,स्नैपि विडियो अपलोड करें।
Instagram पर वीडियो कंटेंट एक बहुत प्रभावशाली तरीका है अपने फॉलोवर्स को एंगेज करने और नए फॉलोअर्स को आकर्षित करने के लिए।

4. ब्रांड एंबेसडर बनकर:

ब्रांड एम्बेसडर वह व्यक्ति होता है किसी कंपनी या ब्रांड का प्रतिनिधित्व करता है और उसके उत्पादों या सेवाओं को प्रमोट करता है। इनका मुख्य कार्य ब्रांड की पहचान और छवि को बेहतर बनाना और उसे जनता के बीच लोकप्रिय बनाना होता है। ब्रांड एम्बेसडर आमतौर पर जाने माने सेलिब्रेटी, प्रभावशाली व्यक्ति,या उद्योग विशेषज्ञ होते हैं, जो अपने अनुयायियों या प्रशंसकों के बीच ब्रांड की प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सक्षम होते हैं। वे विभिन्न माध्यमों जैसे विज्ञापन, सोशल मीडिया, इवेंट्स आदि के जरिए ब्रांड का प्रचार करते हैं।

अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिलियन में  फॉलोअर्स है और आपको, लोग एक सेलिब्रेटी के नाम से जानते हैं तो आप किसी कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बन सकते हैं, ब्रांड एम्बेसडर बनने के बाद आपको उस कंपनी और उसके उत्पादों का प्रमोशन करना होता है।अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस कंपनी के द्वारा तैयार प्रोडक्ट को प्रचार करना है, इसके लिए कंपनी आपको लाखों रुपए देती हैं। आप लोग देखें होंगे की बड़े बड़े कंपनियां अपना ब्रांड या प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए फेमस अभिनेत्रियों से करवाते हैं। इसी तरह आप भी किसी कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर बन सकते हैं, अगर आपका फॉलोअर्स मिलियन में है तो इंस्टाग्राम से लाखों रुपए कमा सकते हैं।



5. एफिलिएट मार्केटिंग 

एफिलिएट मार्केटिंग एक प्रकार परफॉर्मेंस आधारित मार्केटिंग है जहां एक व्यवसाय अपने उत्पादों या सेवाओं को प्रमोट करने के लिए एफिलिएट को कमीशन देती है। यह कमीशन तब दिया जाता है जब एफिलिएट के प्रमोशन से बिक्री होती है। सीधी शब्दो में कहूं तो एफिलिएट को प्रोडक्ट के बिक्री पर कमीशन मिलता है। आपको किसी कंपनी का एफिलिएट चुन लिया जाता है तो आप उसके उत्पादों को अपने इंस्टाग्राम पर बेच सकते हैं और 15% से 20% या इससे ज्यादा कमीशन कमा सकते हैं।

इस संसार में पैसा कमाना जितना आप सोचते हैं, उससे कही ज्यादा आसान है। बाजार में कंपटीशन ज्यादा है, लेकिन संभावनाएं भी उतना ही है। जहां ऑनलाइन बहुत सी पैसे कमाने का प्लेटफार्म है, उनमें से एक है एफिलिएट मार्केटिंग, और यह ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे बेहतरीन तथा सुरक्षित तरीका है।

एफिलिएट मार्केटिंग में मुख्य रूप से चार पक्ष होते हैं:–
1.व्यवसाय(marchant ): उत्पाद या सेवा का मालिक जो एफिलिएट प्रोग्राम चलाता है।
2.एफिलिएट(Affiliate): व्यक्ति या संगठन जो व्यवसाय के उत्पादों या सेवाओं को प्रमोट करता है।
3.उपभोक्ता(consumer): वह व्यक्ति जो एफिलिएट के माध्यम से उत्पाद या सेवा खरीदता है।
4.नेटवर्क(network): कुछ मामलों में, एफिलिएट मार्केटिंग नेटवर्क होते हैं जो व्यवसाय और एफिलिएट  के बीच की कड़ी होते हैं, जो ट्रैकिंग और पेमेंट्स को मैनेज करते हैं।

एफिलिएट मार्केटिंग का मुख्य उद्देश्य उत्पाद या सेवा की पहुंच बढ़ाना और बिक्री को बढ़ाना होता है, जबकि एफिलिएट के लिए यह एक आय का साधन होता है।


निस्कर्स:–

इस आर्टिकल में इंस्टाग्राम से पैसे कमाने का 5 बेहतरीन तरीके बताए हैं, अगर आपको इस आर्टिकल को पढ़ कर कुछ मदद मिली होगी तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ग्रुप में शेयर जरुर करें,जिससे उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो जाए।इसी तरह के और भी मेरे ब्लॉग पर ऑनलाइन अर्निंग की आर्टिकल है, आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं और ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं।

आगे पढ़ें : 

Post a Comment

0 Comments