Type Here to Get Search Results !

Bihar berojgari bhatta 2024, Bihar के बेरोजगार युवाओं को सरकार देगी ₹1000 हर महीने बेरोजगारी भत्ता।पैसा सीधे अकाउंट में हर महीने जल्दी करें आवेदन।

 Bihar berojgari bhatta 2024, Bihar के बेरोजगार युवाओं को सरकार देगी ₹1000 हर महीने बेरोजगारी मासिक भत्ता। पैसा सीधे अकाउंट में हर महीने जल्दी करें आवेदन।


Bihar berojgari bhatta 2024
Bihar berojgari bhatta 2024





Bihar berojgari bhatta 2024: हमारे देश के युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी समस्या है बेरोजगारी, देश के युवाओं के पास योग्यता और कौशल के कमी नहीं है , बीसीए, एमसीए ,आईटीआई, एमबीए , डिग्री,डिप्लोमा आदि योग्यता होते हुए भी उन्हे नौकरी नही मिल पा रहा है। बेरोजगारी एक ऐसी  सामाजिक समस्या है जहां एक व्यक्ति जो काम करने लिए तैयार है, लेकिन कोई नौकरी नही मिल पा रहा हैं, अर्थात यह है कि व्यक्ति के पास योग्यता , इच्छा और कौशल होते हुए भी वह रोजगार नहीं प्राप्त कर पा रहा है। इससे उसकी आर्थिक, सामाजिक, और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। देश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि एक रिक्त पद के लिए हजारों, लाखों की संख्या में आवेदन भरें जाते हैं और इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए युवाओं को  आवेदन शुल्क के रूप में हजारों रुपए देने होते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास पैसे नहीं होते हैं ऐसे उम्मीदवार फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं वे पैसे के अभाव मे आवेदन नहीं कर पाते हैं, इन्ही समस्याओं को देखते हुए बिहार सरकार ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रूपये देने का घोषणा किया है जो युवा इसका लाभ लेना चाहते वे बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





Bihar berojgari bhatta 2024; बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए योग्यता

बिहार सरकार ने सात निश्चय योजना के तहत उन युवाओं के लिए यह योजना की घोषणा किया है जो आर्थिक रूप से कमजोर है यह योजना बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया। बिहार बेरोजगारी मासिक भत्ता के तहत बेरोजगार युवाओं को 1000 रूपये हर महीने लाभार्थी के सीधे अकाउंट में चला जाता है। इस योजना की जानकारी बिहार के बहुत सारे युवाओं को नहीं है और जानकारी नहीं के अभाव में इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
1. इस योजना के तहत आवेदक के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. बिहार बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए आवेदक का आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो। 
3. बिहार बेरोजगारी मासिक भत्ता के लाभ लेने के लिए युवाओं का शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुशन उत्तीर्ण होना चाहिए।
4. आवेदक को बिहार राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए।
5. आवेदक को अपना बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और आधार कार्ड से लिंक हो।


Bihar berojgari bhatta yojana 2024; बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य 

1. इस योजना का मुख्य उद्देश्य है बिहार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से मदद करना , बिहार के बेरोजगार हर युवा को सरकार 1000 रुपए प्रति माह देने की घोषणा किया है।
2. इस योजना के तहत उन युवाओं को लाभ मिले जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
3. बिहार राज्य के सभी शिक्षित युवा जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तथा उन्हें अभितक कोई नौकरी नही मिल सका है।
4. बिहार बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उन युवाओं को मिले जो पैसे के अभाव में फॉर्म नही भर पाते हैं।


Bihar berojgari bhatta yojana 2024; बेरोजगारी मासिक भत्ता आवेदन करने का तिथि

बिहार बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए आवेदन करने के लिए कोई समय – तारीख निश्चित नहीं किया गया है बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए आवेदक कभी भी सरकारी पोर्टल https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ से बिहार सात निश्चय योजना के तहत अपना आवेदन कर सकता है। बसरते इस योजना के लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार के स्थायी निवासी होना चाहिए और वे आर्थिक रूप से कमजोर तथा बेरोजगार हो। 


Bihar berojgari bhatta yojana 2024; बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए आयु सीमा 

बिहार बेरोजगारी मासिक भत्ता के लिए ऐसे युवा जिनकी आयु 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो वे आवेदन कर सकते हैं। अगर उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो युवाओं को 12वीं पास या ग्रेजुएशन पास या पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण हो और जिनकी वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख हो, वे युवा इस योजना के लिए पात्र हैं।


Bihar berojgari bhatta yojana 2024; बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए दस्तावेज

1. आवेदक का आधार कार्ड 
2. आय प्रमाण पत्र 
3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
4. आयु प्रमाण पत्र (मैट्रिक सर्टिफिकेट)
5. 12वीं पास मार्कशीट या ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट
6. बोनाफाइट सर्टिफिकेट
7. पासपोर्ट साइज फोटो 
8. मोबाइल नंबर 


Bihar berojgari bhatta yojana 2024; बेरोजगारी मासिक भत्ता का आवेदन प्रक्रिया

बिहार राज्य के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक या युवतियां बेरोजगारी मासिक भत्ता योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हमने विस्तृत रूप से जानकारी नीचे दिया हुआ है आप उन दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं –
1. सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार की शिक्षा विभाग और श्रम संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
2. इस होम पेज पर new applicant registration का option दिखाई देगा । इस पर आपको क्लिक करना है इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
3. इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आप अच्छी तरह से भर ले। जैसे अपना नाम , ईमेल आईडी, आधार नंबर, एड्रेस, आदि ठीक से भर ले उसके बाद send OTP पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आ जाएगा अब इस OTP को दिए गए बॉक्स में भरना होगा और कैप्चा कोड भर कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
5. इसके बाद आपको सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा जैसे फोटो, आय प्रमाण पत्र, आधार, और शैक्षणिक योग्यता आदि ।
6. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको login करना होगा और login करने के लिए वेबसाइट के होम पेज पर जाना है। फिर login form में अपना यूजरनेम और पासवर्ड तथा कैपचा कोड डालकर login बटन पर क्लिक करें। अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरी तरह सफल हो जायेगा। 

ऑफिशियल वेबसाइट:    https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन: क्लिक करें 


Bihar berojgari bhatta yojana; आवेदन की स्टेटस चेक कैसे करें?

बिहार राज्य सभी युवक या युवतियां जिन्होंने बेरोजगारी मासिक भत्ता योजना के लिए आवेदन किया है और वे अपना आवेदन फॉर्म का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले बिहार राज्य सरकार के सात निश्चय योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा –
1. सबसे पहले आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं उसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज खुल जायेगा।
2. इस होम पेज पर आपको ’एप्लीकेशन स्टेटस ’ का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा ।
3. इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी जैसे आधार नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, कैप्छा कोड आदि ठीक से भर कर login करें। अब आपके सामने आवेदन का स्टेटस खुल जायेगा।




निष्कर्ष

इस लेख में बिहार राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना बेरोजगारी मासिक भत्ता योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गई हैं की बिहार सरकार बेरोजगारों को मासिक बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपए देती हैं। बिहार के युवक या युवतियां शिक्षित होते हुए भी उन्हे नौकरी नही मिल पाते हैं। जिनको इस तरह का सरकारी योजना के बारे में जानकारी नही है वैसे लोगों के लिए यह लेख काफी मददगार साबित होगा।अगर इस लेख से आप लोगों को कुछ मदद मिली है और आप चाहते हैं कि यह जानकारी आपके दोस्तों, रिश्तेदारों या दूसरों को भी प्राप्त हो तो इसे शेयर करें। 


इसे भी पढ़ें 



Update notification के लिए join करें 
WhatsApp  channel     join now 

Post a Comment

0 Comments