ladli behna yojana, Chief Minister Ladli Behna Yojana, लाडली बहना योजना। महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1250 रुपए। ऑफलाइन आवेदन करें।
![]() |
| ladli behna yojana |
ladli behna yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के सरकार द्वारा संचालित किया गया है इस योजना का लागू करने का मुख्य उद्देश्य है आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहायता प्रदान करना । इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के सभी विवाहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को घर के छोटे–छोटे खर्चे तथा काम खुद ही कर सके। लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं की अकाउंट में सीधे सहायता राशि चला जाता है।
लाडली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 में मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल से महिला और बाल विकास डिपार्टमेंट द्वारा किया गया। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं और शहरी क्षेत्र के माध्यम वर्ग के महिलाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। लाडली बहना योजना की जब शुरुआत हुआ था उस समय लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपए प्रति माह दिए जाते थे, लेकिन बाद में यह वित्तीय सहायता 1000 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस वित्तीय सहायता को मध्य प्रदेश राज्य के सरकार की 3000 रुपए करने की योजना है। सरकार चाहती है कि गरीब और आर्थिक रूप कमजोर महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, जिससे उनकी आजीविका ठीक से चल सके।
लाडली बहना योजना 2024: इस योजना के लिए योग्यता
लाडली बहना योजना के लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी होना चाहिए, केवल उसी राज्य की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए महिलाएं विवाहित होना चाहिए या तलकसूदा, विधवा महिला भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
इस योजना की लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं तथा शहरी क्षेत्र के माध्यम वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ही दिया जाएगा। इस योजना की तहत मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहिए। यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की महिला है तथा लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इस योजना का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी जानकारी देखें। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदक महिला परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आवेदक परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। इस योजना का लाभ केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
लाडली बहना योजना 2024: इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक को कुछ आवश्यक दस्तावेज भी जमा करना होगा –
1. आवेदक महिला का आधार कार्ड
2. आवेदक का आय प्रमाण पत्र
3. आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
4. आवेदक का बैंक खाता का फोटो कॉपी
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर
लाडली बहना योजना 2024: आवेदन प्रक्रिया
अगर आप लाडली बहना योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें–
1. लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में जाएं या नगर पालिका या राज्य सरकार द्वारा संचालित शिविर में जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरें।
2. आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी अच्छी तरह पढ़ कर और समझ कर भरें।
3. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसके साथ अपना दस्तावेज संलग्न करें।
4. आपको उस आवेदन फॉर्म को ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या राज्य सरकार द्वारा संचालित शिविर में आवेदन पत्र जमा करना होगा।
5. आवेदन फॉर्म जमा करते समय आवेदक का एक ऑनलाइन फोटो खींचा जायेगा।
6. आवेदक का ऑनलाइन फोटो अपलोड करने के बाद ही आवेदन फॉर्म जमा लिया जाएगा।
7. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद दिया जाएगा। इस रसीद को भविष्य के जरूरतों के संदर्भ में आवेदक को अच्छी तरह रखना चाहिए।
Ladli bahna yojana का आधिकारिक वेबसाइट https://prd.mp.gov.in/
निष्कर्ष
इस लेख में आप लोगों को सरकारी योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे अच्छी तरह पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने नजदीकी दोस्तों, रिश्तेदारों को भी शेयर करें। यदि इसी तरह का और जानकारी चाहते हैं तथा नौकरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो मेरा whatsap चैनल ज्वाइन करें।
WhatsApp channel join now
इन्हें भी पढ़ें


Leave a massage