बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024, सरकार बेटियों के नाम से ₹2000 बैंक अकाउंट में जमा कर रही हैं। Kanya suraksha yojana ,अब बेटियों के शादी का टेंशन खत्म, जाने इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी।
![]() |
| बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना |
Bihar mukhyamantri Kanya suraksha yojana 2024:
बिहार वासियों को इस योजना के बारे में बहुत कम लोगों की जानकारी है तथा नही जानकारी की अभाव में इस योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। बिहार सरकार की इस योजना को लागू करने का क्या उद्देश्य है, आइए जानते हैं इस लेख के द्वारा की सरकार का क्या उद्देश्य है।
बता दूं की वर्तमान समय में हमारे देश में कन्या भ्रूण हत्या बहुत बढ़ गया है। देश के कई हिस्सों में भ्रूण हत्या बहुत तेजी बढ़ती जा रही हैं जिससे कन्याओं की मृत्यु दर हर साल बढ़ता ही जा रहा है। सरकार इस भ्रूण हत्या को रोकने के लिए हमेशा प्रयास करती रहती हैं। भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार द्वारा सामाजिक जागरूकता और विभिन्न प्रकार के अभियान संचालित किए जाते हैं और कई प्रकार के योजनाएं भी चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता हैं। बिहार सरकार ने कन्याओं की भ्रूण हत्या रोकने और कम करने के लिए इस योजना को लागू किया है। कन्याओं के जन्म के समय सरकार ने ₹2000 कन्या के नाम से बैंक खाता में जमा करती हैं और यह राशि कन्या के 18 वर्ष होने पर बैंक से निकाली जाती है, जिससे उनकी माता पिता को कन्या के शादी में मदद मिलती है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024: मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना डिटेल्स
यह योजना बिहार सरकार के द्वारा संचालित किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म लेने पर बिहार सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक और यूको बैंक में ₹2000 जमा किया जाता है और कन्या की 18 वर्ष उम्र पूरी होने पर बैंक उसे सुध सहित राशि वापस कर देती है।
अगर कन्या का उम्र 18 वर्ष पूरा होने से पहले किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बैंक इस राशि का भुगतान बिहार महिला विकास निगम को करती है।
यह योजना बिहार सरकार द्वारा भ्रूण हत्या रोकने, लिंगानुपात में सुधार करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
बिहार की सभी बालिकाएं जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं उन कन्याओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना एक परिवार के केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ ले सकती हैं। बिहार सरकार ने इस योजना का लाभ अब तक बिहार के 15 लाख कन्याओं को प्रदान कर चुका है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024: इस योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है देश में बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या का रोकना और कम करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार अभिभावकों को जागरूक करना चाहती है की बेटियों की भ्रूण हत्या ना करें । क्योंकि बेटियां भी पढ़ –लिख कर एसपी, डीएसपी और कलेक्टर बन सकती है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार सामाजिक जागरूकता अभियान संचालित कर रही है। बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत सरकार उन परिवारों का लाभ देगी जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं और जो गरीबी रेखा के नीचे बसर कर रही हो। इस योजना के तहत सरकार कन्या के नाम ₹2000 उसके बैंक खाता में जमा करती हैं जो कन्या के 18 वर्ष आयु तक परिपक्त होने पर बैंक इस राशि को सुध सहित वापस करती है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना : इस योजना के लाभ और विशेषताएं
- मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को बिहार सरकार द्वारा संचालित किया गया है।
- इस योजना के तहत बिहार सरकार यूको बैंक और आईडीबीआई बैंक में ₹2000 का निवेश करती हैं।
- कन्या का उम्र 18 वर्ष पूरा होने पर बैंक उसे सुध सहित धनराशि को वापस करती है।
- अगर कन्या का मृत्यु किसी कारणवश 18 वर्ष पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में बैंक जमा धनराशि को बिहार महिला विकास निगम को भुगतान कर देती है।
- कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं लिंगानुपात में सुधार करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ किया गया।
- इस योजना का लाभ एक परिवार के केवल दो बेटियों को ही दिया जाने का प्रवधान है।
- इस योजना का संचालन बिहार महिला विकास निगम के द्वारा किया गया है।
- इस योजना का लाभ अब तक 15 लाख बिहार के बालिकाओं को मिल चुका है।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024: इस योजना के लिए पात्रता
- आवेदक परिवार को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक परिवार को बीपीएल श्रेणी में होना चाहिए साथ ही गरीबी रेखा के सूची में नाम दर्ज हो।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए जन्म रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।
- लाभुक कन्या का जन्म 22 नवंबर 2007 या इसके बाद होना चाहिए।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024: इस योजना के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना: आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको ’अप्लाई फॉर बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना ’ पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी अच्छी तरह से भरना है, जैसा कि नाम,एड्रेस, मोबाइल नंबर,ईमेल आईडी आदि।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद अब आपको सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको ’ सबमिट’ पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आपका बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।
बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में लॉगिन कैसे करें?
- सबसे पहले आवेदक परिवार को बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको यूजर नेम,पासवर्ड तथा कैपचा कोड दर्ज करना होगा।
- अब आपको लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना पोर्टल पर लॉगिन हो जायेगें।
संपर्क विवरण
Address – women development corporation, R Block, Daroga Rai Path, Road no –2, Patna Bihar – 800001
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आप लोगों को सरकारी योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे अच्छी तरह पढ़ और समझ कर आवेदन कर सकते हैं। अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के पास शेयर करें।
इसी तरह का सरकारी योजना और नौकरी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मेरे WhatsApp channel join करें।
WhatsApp channel join now
आगे पढें
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना official website
आधिकारिक वेबसाइट क्लिक करें
WhatsApp channel क्लिक करें


Leave a massage