Railway teacher Bharti 2024,रेलवे ने पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी शिक्षक के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया।
Railway teacher Bharti 2024: शिक्षक बनने का सपना देखने वाले देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। रेलवे ने पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी शिक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी कर दिया है। शिक्षक वेकैंसी की इंतजार कर रहे युवाओं के पास उत्तर मध्य रेलवे में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। उतर मध्य रेलवे इंटर कॉलेज ने पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर इतिहास से लेकर भूगोल, हिंदी, इंग्लिश, गणित, म्यूजिक सहित कई विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक की नियुक्ति किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वो अपना आवेदन ऑफलाइन मोड से कर सकते हैं।
उतर मध्य रेलवे टीचर की यह वेकैंसी टूंडला जिला फिरोजाबाद के लिए है। जिसमे आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक सूचना अवश्य पढ़ें। हमने इस भर्ती की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताया है इसलिए पूरी जानकारी के लिए लेख के अंत तक बने रहें।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: रेलवे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदक का आयु सीमा
इस भर्ती के लिए सभी आवेदक का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित किया गया है। इसमें सभी अभ्यर्थियों की आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: रेलवे शिक्षक भर्ती आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को बता दूं कि रेलवे टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना है। इस भर्ती के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: रेलवे शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी, टीजीटी और प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार को दो वर्षीय रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ( NCERT) से न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए।
इसके अलावा जिस पद व विषय के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं उस विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आवेदक को बीएड या इसके समकक्ष दूसरे परीक्षा के हिंदी या अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने का ज्ञान होना चाहिए।
इसी तरह पीजीटी शिक्षक के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और बीएड होना चाहिए।
साथ ही प्राइमरी शिक्षक के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट तथा बेसिक टीचर ट्रेनिंग में 2 साल डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और CTET/TET उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक रेलवे टीचर भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: रेलवे शिक्षक भर्ती की पदों की संख्या और पदों का नाम
इस भर्ती में पीजीटी टीचर के 11 पद, टीजीटी टीचर के 08 पद और प्राइमरी टीचर के 06 पद है। यानी कुल पदों की संख्या 25 हैं जिस पर योग्य अभ्यर्थी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पद का नाम/ संख्या/विषय
प्रवक्ता (PGT) – 01 (रसायन शास्त्र)
प्रवक्ता (PGT) – 01 (भूगोल)
प्रवक्ता (PGT) – 02 (इंग्लिश)
प्रवक्ता (PGT) – 01 ( वाणिज्य कॉमर्स)
प्रवक्ता (PGT) – 01 (इतिहास+नागरिक शास्त्र)
प्रवक्ता (PGT) – 01 (गणित)
प्रवक्ता (PGT) – 01 (जीव विज्ञान)
प्रवक्ता (PGT) – 02 (हिन्दी)
प्रवक्ता (PGT) – 01 (अर्थ शास्त्र)
सहायक अध्यापक (TGT) – 01 (संगीत)
सहायक अध्यापक (TGT) – 01 (अंग्रेजी)
सहायक अध्यापक (TGT) – 03 (गणित+विज्ञान)
सहायक अध्यापक (TGT) – 01 (सामाजिक विज्ञान)
सहायक अध्यापक (TGT) – 01 (अंग्रेजी+भूगोल)
सहायक अध्यापक (TGT) – 01 (पीटीआई)
प्राइमरी टीचर (TGT) – 06 (PRT)
कुल 25 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
यह वेकैंसी संविदा के आधार पर होगी।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: इस भर्ती के चयन की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को इन सभी पदों पर चयन के लिए किसी प्रकार का कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि सभी उम्मीदवारों का चयन उसके इंटरव्यू के परफॉर्मेंस प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीख नीचे दिया गया है उम्मीदवार इस दिए गए तिथि पर इंटरव्यू दे सकते हैं।
PGT टीचर के लिए – 05 अगस्त 2024
TGT टीचर के लिए – 06 अगस्त 2024
PRT टीचर के लिए – 07 अगस्त 2024(UR/PWD)
PRT टीचर के लिए – 08 अगस्त 2024(OBC,SC,EWS)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार अगर इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों की संख्या अधिक हो जाती है तो इंटरव्यू से पहले उन्हे लिखित परीक्षा के जरिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
रेलवे टीचर भर्ती 2024: रेलवे शिक्षक भर्ती आवेदन कैसे करें?
इच्छुक सभी उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन मोड से करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपना सभी दस्तावेज संलग्न करना है, आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपना सभी दस्तावेज अच्छी तरह से जांच लें। उसके बाद दी गई निर्धारित एड्रेस पर रजिस्टर्ड पोस्ट/ स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दें।
एप्लीकेशन फॉर्म भेजने का पता– प्रधानाचार्य , उतर मध्य रेलवे कॉलेज, टूंडला, जनपद–फिरोजाबाद (यूपी) पिन –283204
डाउनलोड नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें
WhatsApp channel join now
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आप लोगों को रिक्तियों से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है जिसे अच्छी तरह पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों, और रिश्तेदारों के पास शेयर करें। सरकारी नौकरी और योजना से संबंधित जानकारी के लिए मेरे WhatsApp channel ज्वाइन करें।


Leave a massage