Gramin Dak Sevak Vacancy, पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए 44228 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024,
![]() |
| ग्रामीण डाक सेवक भर्ती |
Gramin Dak Sevak Vacancy:
इंडियन पोस्ट ऑफिस में नौकरी के लिए जो उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे उनके लिए अच्छी खबर यह है कि ग्रामीण डाक सेवक की बंपर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इंडियन पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए ग्रामीण डाक सेवक के 44228 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 15 जुलाई 2024 से हो गए हैं और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 तक रखी गई हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं वो 5 अगस्त से पहले अपना आवेदन कर लें। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती लिए सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के कुल 44228 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती राज्यों के अनुसार रिक्त पदों की संख्या अलग अलग रखी गई हैं, बिहार में कुल 2558 रिक्त पद, मध्य प्रदेश में कुल 4011 रिक्त पद, राजस्थान में 2718 पद, उत्तर प्रदेश में कुल 4588 रिक्त पद, छत्तीसगढ़ में कुल 1338 पद इत्यादि।
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक पद पर नौकरी करने का उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है , यह भर्ती बहुत लंबे समय के बाद निकली है इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह आवेदन 15 जुलाई 2024 से ऑनलाइन शुरू हो गए हैं। जिस किसी उम्मीदवार को आवेदन करना है वे अपना दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 रखी गई है। बता दूं की आवेदन फॉर्म में त्रुटि होने पर वैसे उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म में संशोधन 6 अगस्त 2024 से 8 अगस्त 2024 तक कर सकते हैं।
post office recruitment 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन शुल्क
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC ) अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूडी तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखी गई हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई तथा नेटबैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
post office recruitment: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडियन पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक (GDS ) भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। अभ्यार्थियों की आयु की गणना 5 अगस्त 2024 को आधार मानकर निर्धारित किया जाएगा। सभी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की प्रवधान है।
indian post office vacancy: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इंडियन पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। सभी उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की जानकारी अवश्य होनी चाहिए तथा बेसिक कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।
post office vacancy: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती चयन प्रक्रिया
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। 10वीं कक्षा में प्राप्त कुल अंकों के मेरिट के अनुसार किया जाएगा, यह मेरिट लिस्ट सभी राज्यों के अनुसार अलग अलग तैयार की जाएगी। इसके बाद मेरिट में चयनित सभी उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अगर पहली मेरिट लिस्ट में विभाग की रिक्त पद रह जाती है, तो विभाग फिर से दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है।
Gramin Dak Sevak Vacancy Check: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन प्रक्रिया
भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और इसका नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ठीक से पढ़ लेना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कोई गलती ना हो इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना और पढ़ लेना है।
- अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जा कर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करना है।
- अब फिर जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें ।
- अब आप अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या यूपीआई या नेटबैंकिंग की माध्यम से कर सकते हैं।
- फिर आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद अब आप फाइनल "सबमिट" पर क्लिक करें और इस एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सुरक्षित रख लें।
Gramin Dak Sevak Vacancy Important Link
आवेदन फॉर्म शुरू: 15 जुलाई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अगस्त 2024
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां क्लिक करें
WhatsApp channel ज्वॉइन करें
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आप लोगों को रिक्तियों से संबंधित पूरी जानकारी दी गई जिसे अच्छी तरह से पढ़ कर और समझ कर आवेदन कर सकते हैं अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के पास शेयर करें। इसी प्रकार की नौकरी और सरकारी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप मेरे whatsapp channale ज्वाइन करें।

Leave a massage